गांव-गांव पहुंच रही विद्यार्थी परिषद की छात्रशक्ति, ग्रामीण छात्र-छात्राओं में सदस्यता को लेकर बढ़ा उत्साह

गांव-गांव पहुंच रही विद्यार्थी परिषद की छात्रशक्ति, ग्रामीण छात्र-छात्राओं में सदस्यता को लेकर बढ़ा उत्साह
गोण्डा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी आजाद बोले—ग्रामीण अंचलों में छात्रशक्ति की बढ़ती सक्रियता उत्साहजनक
परसपुर/गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को परसपुर नगर इकाई की ओर से कृषक समाज इंटर कॉलेज, छतौनी, मोहना बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की गतिविधियों एवं कार्यपद्धति की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं गोंडा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी आजाद ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्र, समाज और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा सकारात्मक छात्र जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थी परिषद को लेकर छात्रों में जिस प्रकार का उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिल रही है, वह छात्रशक्ति की जागरूकता और परिषद के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
आदर्श तिवारी आजाद ने कहा कि गांव-गांव और प्रत्येक शैक्षिक संस्थान तक विद्यार्थी परिषद की छात्रशक्ति पहुंच रही है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक परिषद से जुड़कर राष्ट्रहित और छात्रहित के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संगठन की गतिविधियों से जुड़ने और छात्रहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यों, सदस्यता, विभिन्न गतिविधियों एवं छात्रहित से जुड़े विषयों को लेकर अनेक प्रश्न किए, जिनका कार्यकर्ताओं ने संवाद के माध्यम से उत्तर दिया। छात्रों में परिषद की गतिविधियों को जानने और सदस्यता ग्रहण करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर मंत्री नैमिश प्रताप सिंह, सहमंत्री मनीष यादव, यश कनौजिया सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *