ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस में पांच कावड़ियों को कुचल दिया, जिसमे दो की मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, यह घटना शनिवार रात लगभग 11:45 बजे की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ युवक स्कूटी और बाइक से जल लेने हरिद्वार की ओर जा रहे थे, कावड़िये जब दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही एंबुलेंस ने बाइक और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि कांवड़िये बाइक से उछलकर दूर जागीरे, सभी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे दो की मौत हो गई तीन का उपचार चल रहा है| सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना प्रभारी नरेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को मोदीनगर के जीवन अस्पताल तथा मेरठ के सुभारती अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया| मृतकों की सिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है जिस एंबुलेंस से यह घटना घटी वह एंबुलेंस मोदीनगर के जीवन अस्पताल की है, घटनास्थल पर एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय भी सूचना के तुरंत बाद पहुंचे, और उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी तेज वाहनों को शक्ति के साथ नियंत्रित किया जाए|

