गाजियाबाद में दीपावली और छठ पर गांव जाने वालों के लिए रुकेंगी कई स्पेशल ट्रेने, यात्रीयों को सफर करने में होगी आसानी:-

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: दीपावली और छठ महा पर्व आने वाला है इसको लेकर के रेलवे विभाग की तरफ से 54 नई ट्रेनों का संचालन किया गया है, जिसमें बिहार और पूर्वांचल के ज्यादातर लोग त्योहार मनाने के लिए गांव जाते हैं और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी संख्या में बढ़ जाती है और इसी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे की तरफ से अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जाती है ताकि लोग अपने गाओं को जाते समय सफर अच्छे तरीके से कर पाएं | ज्यादातर लोग दिल्ली और गाजियाबाद से ट्रेन में बैठते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों को गाजियाबाद में स्टॉपेज दिया गया है ताकि गाजियाबाद के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली की तरफ ना जाना पड़े और वह यहीं से ट्रेन पकड़ सकें| इनमें से कुछ ट्रेन रोजाना गाजियाबाद में रुक कर चलेंगी और कुछ दो या तीन दिन में रुक कर चलेंगी और कुछ ट्रेनें हफ्ते में एक बार रुक कर चलेंगी, और गाजियाबाद में रहने वाले लगभग ज्यादातर लोग इन ट्रेनों का फायदा उठाते हुए सरल और सुगम तरीके से सफर करते हुए अपने गांव को त्यौहार मनाने जा सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *