गाजियाबाद में “हिंदू रक्षा दल” ने बांटी तलवारें, योगी सरकार ने लगाया प्रतिबंध, पिंकी चौधरी समेत 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज, उनमें से 10 हुए गिरफ्तार:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में ‘हिंदू रक्षा दल’ के द्वारा खुलेआम तलवारें बांटने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 16 लोगों के खिलाफ नामजद तथा लगभग 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है| यह मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित हिंदू रक्षा दल कार्यालय में संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की मौजूदगी में आम लोगों को तलवारें बांटी गई, इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए संगठित और तैयार करना बताया गया| यह कार्यक्रम हाल ही में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के संबंध में आयोजित किया गया था, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए उसमें कहा कि हिंदुओं के हर घर में आत्मरक्षा के लिए हथियार होना जरूरी है इसी उद्देश्य से यह तलवार वितरण कार्यक्रम किया जा रहा था और जरूरत पड़ने पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी| सार्वजनिक रूप से तलवार वितरण की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत एसीपी शालीमार गार्डन, एसीपी साहिबाबाद, थानेदार लिंक रोड, और टीला मोड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस को देख तलवार वितरित कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई फिर भी पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया | जबकि योगी सरकार की तरफ से भी प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश मिले हुए हैं ताकि समाज में किसी भी प्रकार से कानूनी व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ न कर सके| प्रशासनिक अधिकारियों चेतावनी देते हुए बताया कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम को जो बिना किसी कानूनी मान्यता के कार्यक्रम करवाता है उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी | पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया कि यह भी कार्यक्रम बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के करवाया जा रहा था, तथा पुलिस टीम ने सख्त रुख दिखाते हुए कुल मिलाकर 16 लोगों के ऊपर नामजद तथा लगभग 25-30 अज्ञात लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की है | पुलिस ने 10 लोंगो को मौके से पकड़ा है तथा बाकियों की तलाश की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *