गोमतीनगर में वार्डेन का शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होगा: मनोज वर्मा

गोमतीनगर में वार्डेन का शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होगा: मनोज वर्मा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नागरिक सुरक्षा लखनऊ के नवबहाल प्रखंड गोमतीनगर में अगले तीन माह में वार्डेन सेवा के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा। यह बात प्रखंड गोमतीनगर के अधिकारी मनोज वर्मा ने कही।
लखनऊ नागरिक सुरक्षा के राष्ट्रपति पदक से अलंकृत वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने वार्डेनो के प्रशिक्षण के अंतिम दिन कहा कि गोमतीनगर प्रखंड को मजबूत और ऊर्जावान बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना बहुत जरूरी है। जिसके लिए योजनाबद्ध तरीके से नफीस अहमद के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है और अगले तीन माह में इसे प्राप्त भी कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व प्रदेश के विभिन्न सिविल डिफेंस नगरों में कई प्रखंड को बंद कर दिया गया था, जिन्हें पुनः बहाल कर दिया गया है, ऐसे प्रखंड में गोमतीनगर भी एक है। वर्तमान में 50 से ज्यादा भर्तियां प्रखंड गोमतीनगर में कर ली गई हैं। जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रखंड के इंचार्ज मनोज वर्मा की देखरेख में महारानी अहिल्याबाई होलकर स्कूल के कैम्पस में पांच दिवसीय प्रशिक्षण चलाया जा रहा था।
प्रशिक्षण में नफीस अहमद,हितेश गुप्ता,संदीप कुमार,जय सिंह,रामखेलावन वर्मा,राम अवतार,सानी साहनी, कृष्ण कुमार पांडे,सुमित कुमार, धीरेंद्र कुमार आर्य,वारिस अली खान,सुरेश पाल,आशीष कुमार, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,आरिफ अली,अशोक गुप्ता,शिव शंकर दूबे,विनोद कुमार राय,प्रदीप शर्मा,सज्जन अली,शाज़िया,मोo अलीम,सद्दाम,मोo तौफीक, महबूब रहमान,अरमान अहमद, मोहम्मद आकिब,रजनीश गुप्ता, मोहम्मद शफीक,यूसुफ अली, पूनम गुप्ता,रंजीत कुमार यादव, मोहम्मद इमरान,मोहम्मद कासिब,अंकित यादव,बलराम शुक्ला,श्याम बिहारी शुक्ला, अब्दुल कादिर,अरविंद यादव, संतोष पांडे,यदुवीर सिंह रघुवंशी, राम मनोहर यादव,राकेश खान, आर के पांडे,नंदराम यादव, अखिलेश वर्मा,राम सरन,अनुज सैनी,अंकित सिंह,सिद्धांत स्वरूप निशाद,सुधीर सिंह,फैज शब्बीर अजय पाल महेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *