गोरखपुर:गांधी-शास्त्री जयंती पर मंडलायुक्त ने किया पुष्पांजलि अर्पित:कर्मचारियों को गिफ्ट वितरित कर सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

गोरखपुर:गांधी-शास्त्री जयंती पर मंडलायुक्त ने किया पुष्पांजलि अर्पित:कर्मचारियों को गिफ्ट वितरित कर सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर गुरुवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों को याद किया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से पूरे विश्व को नया संदेश दिया। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सेवा और करुणा से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश की आत्मा को मजबूत करने वाला है। उनकी सादगी और ईमानदारी प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए प्रेरणा है।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि हमें गांधी और शास्त्री दोनों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से कार्य करते हुए इन महापुरुषों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट वितरित कर सम्मानित किया और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन रामाश्रय, अपर आयुक्त न्यायिक जयप्रकाश, अपर आयुक्त न्यायिक अजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *