गोरखपुर के ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार भी हुए सस्पेंड

*गोरखपुर के ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार भी हुए सस्पेंड*

गोरखपुर ब्यूरो
गोरखपुर। शासन की सख्ती के बाद गोरखपुर के ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किए गए हैं निलंबन के दौरान राहुल कुमार को निलंबन और इसमें कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि शासन लखनऊ से संबंध रहेंगे औषधि अनु सेवक मोहन तिवारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है गोरखपुर के ड्रग विभाग पर उत्तर प्रदेश शासन की नजर टेढ़ी हो गई है नशीली अधो मानक और नकली दावों के कारोबारी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करना जिले के ड्रग इंस्पेक्टर को भी भारी पड़ गया दो दिन में निलंबन की दो कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है
*सस्पेंड किए गए ड्रग इंस्पेक्टर पर ये है आरोप*

गोरखपुर में स्थापित विनिर्माण मेडिकल डिवाइस इकाइयों ब्लड बैंक को तथा दवा दुकानों का समुचित निरीक्षण नहीं करना

निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम दवाओं का सैंपल लिया जाना
जानबूझकर संदिग्ध दवाओं का सैंपल न लेना

न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी नहीं करना नकली

नशीली दावों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं करना

नई ड्रग लाइसेंस के आवेदनों का क्रमिक व समयबद्ध निस्तारण न कर आवेदनों का स्वेच्छा या मनमानी तरीके से व औषधि अनु सेवक मोहन तिवारी उर्फ मोहन बाबा से सांठगांठ निस्तारित कर निस्तारित करना

*पूरन चंद करेंगे जांच*
ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार पर लगे आरोपों की जांच सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर मंडल पुरनचनद को जांच औषधि नामित किया गया है पुरनचनद ने ड्रग इंस्पेक्टर की निलंबन की पुष्टि करते हुए कहां की जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *