गोरखपुर के बाद अब संत कबीर नगर पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने

 

धनघटा पुलिस पर लगे इस संगीन आरोप थाने में बंद कर शैलेंद्र वर्मा नाम के एक व्यापारी को इस कदर मारा की व्यापारी की हालत खराब गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

व्यापारी मनीष गुप्ता का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि गोरखपुर से सटे संत कबीर नगर के धनघटा थाने में एक और मामला सामने आ गया है यहां के पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने थाने में बंद करके एक व्यापारी को इतना मारा की वह पूरी तरीके से घायल हो गया गंभीर हालत में घायल को Sho के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हैं जहां पर उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें संत कबीर नगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है वहां उनको पुलिस छोड़ कर भाग जाती है इसके बाद परिजन जिला अस्पताल ले जाते हैं जहां पर मरीज की हालत को गंभीर बताते हुए मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर वह अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है यह पूरा मामला धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरे गांव का है जहां पर शैलेंद्र वर्मा प्रदीप कुमार वर्मा को एक सिपाही आता है बोलता थाने पर आइए वहां जैसे ही पहुंचते हैं वहां पहले से मौजूद विपक्ष राजकुमार वर्मा बोलता है यही है उसके उपरांत पुलिस वाले कॉलर पकड़ कर उस दुकानदार को गाली देते हुए धकेल के अंदर ले जाते हैं जिस पर शैलेंद्र वर्मा बोलते हैं हम कोई क्रिमिनल हैं हमारे साथ इस तरह का दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है उसके तुरंत बाद मौजूद सिपाही हाथ उठाना शुरू कर देता हैं वहां मौके पर एसएचओ साहब भी मौजूद होते वह भी एक तमाचा जोर से मारते हैं इसके उपरांत वहां मौजूद 10 से 15 सिपाही इनको जमीन पर गिरा के लात घुसा से पीटते हैं उस मार से यह बेहोश हो जाते हैं शैलेंद्र वर्मा बुरी तरीके से जख्मी हो गए जिनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *