ग्रेटर नोएडा: फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन को बेचने की साजिश में, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार:-

ग्रेटर नोएडा: फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन को बेचने की साजिश में, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

रिपोर्टर/ ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा:- ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालसाजी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें की लगभग 95 करोड़ की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेचने की साजिश की जा रही थी |बीते 28 फरवरी को थाना बिसरख में फर्जी तरीके से जमीन बेचने की शिकायत पीड़ित के द्वारा दर्ज कराई गई थी, पुलिस द्वारा सही समय पर मामले को संज्ञान में लिया गया| 4 मार्च को शिकायत दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया|
आरोपियों ने एक व्यक्ति को फर्जी मुजाहिद हुसैन बनाकर उसकी फोटो लगाकर आधार कार्ड,पैन कार्ड, किसानवही,खसरा और खतौनी तैयार करवाई और जब 4 मार्च को ग्राम शाहबेरी स्थित खसरा नंबर 168 का सत्यापन करवाने के लिए पहुंचे तभी पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा |
नोएडा के सेंट्रल डी•सी•पी शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, इस जमीन का असली मालिक डासना नगर पंचायत के अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन है| गिरोह का मुख्य आरोपी महेंद्र कुमार पटवारी की तहसील में अंदरुनी पेठ है जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए वह फर्जी पेपर तैयार करवाता था,पुलिस के द्वारा गिरोह के और भी सदस्य की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *