चरक संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

चरक संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

दिनांक 28 फरवरी 2026 को चरक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का गरिमामय आयोजन संस्थान प्रमुख श्रीमती ऋतु सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन विज्ञान एवं पर्यावरण क्लब द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक सोच के विकास तथा विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में इस वर्ष की थीम “विकसित भारत में महिलाओं की उत्प्रेरक भूमिका” पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें PPT प्रस्तुतीकरण, वीडियोग्राफी, निबंध लेखन, वन मिनट प्रतियोगिता, विज्ञान क्विज, विज्ञान रंगोली एवं विज्ञान स्किट (लघु नाटिका) शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताएँ अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों — डॉ. सीमा शुक्ला, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. सतीश, श्री रवि पाण्डेय, श्री राम जी अवस्थी तथा श्री सैफ शेख — एवं विद्यार्थियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की एंकरिंग बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा पलक यादव द्वारा की गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *