छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
जौनपुर। इसराजी डिग्री कॉलेज, गुलजारगंज, जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की हेडिंग “आज जागरूकता, कल बेहतर स्वास्थ्य” रखी गई। कार्यक्रम में डॉ. अंजु कन्नौजिया, ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा लड़कियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर समय रहते जानकारी और उचित चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, किसी भी समस्या को लेकर बिना झिझक चिकित्सक से बात करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने पीसीओएस के सामान्य लक्षणों, जीवनशैली, खान-पान, व्यायाम तथा समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्राओं में पीसीओएस को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना रहा।सेमिनार के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे, जिनका डॉ. अंजु कन्नौजिया ने से समाधान किया।
फोटो 02जेएनपी।
ग्रामीणों का प्रदर्शन रोड नहीं तो वोट नहीं
जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों ने पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जताते हुए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पोस्टर लेकर विरोध जताया । ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीशपुर की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

