जनपद जौनपुर के विभिन्न विकास खंडों में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जनपद जौनपुर के विभिन्न विकास खंडों में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

शासन के निर्देश के क्रम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसील, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों में मा0 जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

इसी क्रम में विकास खंड मुफ्तीगंज में मा0 पूर्व विधायक श्री दिनेश चौधरी जी की उपस्थिति में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास खंड बदलापुर के बहरा पार्क में माननीय विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी तथा अटल पार्क में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया,रामपुर में मा. विधायक आर. के. पटेल, विकास खंड जलालपुर में, प्रमुख जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया।

विकास खंड सुइथाकला में माननीय विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह ने योग शिविर में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया। विकास खंड सिकरारा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। विकास खंड मछलीशहर में माननीय पूर्व सांसद श्री बी.पी. सरोज जी की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। विकास खंड खुटहन में माननीय ब्लॉक प्रमुख, नोडल अधिकारी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

सभी कार्यक्रमों में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

योग सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 20 जून 2026 तक जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में लगभग 6,71,370 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसमें जनपद स्तर पर 20,122, तहसील स्तर पर 53,330, विकास खंड स्तर पर 95,608 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 5,02,310 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। यह जनपदवासियों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *