जनसेवा केंद्र से नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरी

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता अयोध्या ) जिले के मवई की सैदपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत मां कामाख्या धाम बाजार में स्थित बीती रात जनसेवा केन्द्र की दुकान में चोरी हो गई।सूत्र के मुताबिक चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर लेे गए।इस मामले में भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की।लोगों के मुताबिक जिले के मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सैमसी निवासी नीलेश कुमार पुत्र मूलचंद्र की कामाख्या धाम बाजार में शिवांगी जनसेवा केंद्र नाम से दुकान है।भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।मंगलवार की रात चोर दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर गए और दुकान में लगा इनवर्टर,बड़ी बैट्री,फोटो स्टेट मशीन,पावर बोर्ड,एक पेटी ए 4 पेपर,लेमिनेशन मशीन,शादी कार्ड छापने वाली मशीन व लगभग एक हजार रूपए लेकर चंपत हो गए।भोर में बगल कि दुकान में सो रहे भुक्तभोगी के पिता मूलचंद्र को घटना कि जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।इस संबंध में सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी।उन्होंने बताया एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *