यूक्रेन से वापस आए छात्रों की भाजपाइयों ने की हौसला अफजाई

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान और संदीप सिंह को जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर यूक्रेन से वापस आए छात्रों और उनके परिजनों के हाल चाल और उनकी हौसला अफजाई करने निकले..
जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान ने छात्र जय सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना स्टेशन रोड सण्डीला एवं फरहान सिद्दीकी पुत्र समी अहमद, माता शहनाज सिद्दीकी निवासी ग्राम हरदलमऊ सण्डीला के आवास पर पहुंचकर छात्रों एवं परिजनों का कुशल क्षेम जाना। छात्र के परिजनों ने सभी भारतवासियों और भारत सरकार का धन्यवाद किया। परिजनों ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी के विराट व्यक्तित्व और भारत की मजबूत डिप्लोमेसी वजह बताई जो आज युद्धग्रस्त देश से सभी नागरिक सकुशल वापस भारत लौट आए।
जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने वैभव कुमार पुत्र सुभाष अग्निहोत्री खतरना बिलग्राम , वीरेश कुमार पुत्र अमर सिंह भिठाईं माधौगंज, अनुज पाल पुत्र जय नारायण पाल राजेपुर मल्लावां के आवास पर जाकर छात्रों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल प्राप्त किया। संदीप सिंह से छात्र वीरेश ने बातचीत में कि भारत के छात्र अपने हाथों में तिरंगा तथा गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर सुरक्षित लौट पा रहे है। हमे अब पता चल रहा है कि भारत की शक्सियत विदेशों में कितनी बुलंद है। हम सब को भारतीय होने पर गर्व हो रहा है। इसी बातचीत में छात्र ने आश्चर्यजनक खुलासा किया कि उनके साथ रह रहे कई पाकिस्तानी छात्र भी जान बचाने को हाथों में तिरंगा लेकर सुरक्षित यूक्रेन से बाहर निकल पाए।
जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने छात्र शिवम वर्मा पुत्र डॉक्टर मोहनलाल वर्मा निवासी चील पुरवा हरदोई के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। छात्र की बहन स्मिता वर्मा ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भाई सकुशल वापस आगया है इसके लिए सभी भारतवासियों का भी धन्यवाद प्रकट किया। मंगली पुरवा निवासी डॉ डीपी सिंह से मुलाकात कर उनकी पुत्री की कुशल क्षेम प्राप्त की छात्र शिवम के माता पिता दिल्ली में है जिस कारण उनसे वार्ता नही हो पाई।
जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह के साथ रमेश वर्मा नीरज विद्यार्थी नीरज सिंह आयुष सिंह अभिषेक सिंह मंगत राम अर्कवंशी विजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *