जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा भारत की एकता का संदेश लेकर पहुंची जौनपुर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि वडनगर, गुजरात से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा, संकल्प और समर्पण की युवाओं के बाइक यात्रा का विधानसभा बदलापुर आगमन पर मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत प्रजापति व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिंगरामऊ, भगवान श्री परशुराम जी प्रवेश द्वार, करमपुर, में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ जौनपुर पहुंचने पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ श्री गिरीश चन्द्र यादव, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिंसु जी, पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार श्री कृपाशंकर सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जौनपुर श्री शंकर गिरी जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जौनपुर श्री अजीत प्रजापति जी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को संबोधित किया। मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दे रही है।
इस अवसर पर मा० जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
‘वडनगर से वाराणसी’ तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से देश की एकता, सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह यात्रा मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जनसामान्य तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
इस अवसर पर मा0 विधायक जी ने कहा कि यह जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यह यात्रा भारत को एक सूत्र में जोड़ने के संकल्प का प्रतीक है। सेवा संकल्प बाइक यात्राओं का उद्देश्य सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क और सामाजिक भागीदारी के कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान, दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण, गो-पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इसके साथ ही धनियामऊ, विधानसभा मल्हनी, हौज तक पहुंची जंहा पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा0 अजय सिंह के नेतृत्व में वाराणसी की ओर बढ़ने वाली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया किया गया।
———–
जौनपुर 06 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय से उपलब्ध कराया जाए। मतदान केन्द्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक/अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को पहचान-पत्र जारी करने, पोलिंग एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बल की ब्रीफिंग कर उन्हें निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं आवश्यक निर्देशों से अवगत कराने के निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 06 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी में वार्ड बॉय, स्वीपर तथा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निभापुर में डॉ. स्वाति केसरवानी उपस्थित पाई गईं तथा उनके द्वारा ओपीडी का कार्य किया जा रहा था। चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियां उपलब्ध पाई गईं तथा साफ-सफाई संतोषजनक रही। निरीक्षण के दौरान तकिया गंदा पाया गया, जिसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवारा में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा चिकित्साधिकारी द्वारा ओपीडी का कार्य किया जा रहा था। चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियां उपलब्ध पाई गईं। औषधियों की उपलब्धता एवं आपूर्ति हेतु डीवीडीएमएस पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया कि यदि कोई औषधि उपलब्ध नहीं है तो उसे ड्रग वेयरहाउस से प्राप्त कर चिकित्सालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
———–

