जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर सपा ने सौपा ज्ञापन 

जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर सपा ने सौपा ज्ञापन

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन व निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की विरुद्ध को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा।समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के विरुद्ध राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा गया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रदेश के लाखों मेघावी छात्र / छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है नीट की परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की सुचिता को समाप्त कर दिया है दोषियों पर कठोर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने में सरकार अक्षम है, प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है मीटर की तेज रफ्तार भारी भरकम बिलों ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है या सीधे तौर पर जनता के साथ खुली लूट है, घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी में आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।सिलेंडर आज रसोई के कोनों में धूल फाक रहे हैं क्योंकि गरीब जनता गैस भरवाने में असमर्थ है, आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध दाल तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है कमर तोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है प्रदेश में कानून व्यवस्था रोजगार से उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है।प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और नेताओं ने एक स्वर में 2027 में भाजपा सरकार को प्रदेश से हटाकर और अयोध्या की पांचो विधानसभा सीटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया इस मौके पर नि o महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, एडवोकेट शावेज जाफरी राकेश यादव एडवोकेट, संजय सिंह,रियाज अहमद, सूरज वर्मा आरौनी पासवान, जेपी यादव, दान बहादुर सिंह, जगन्नाथ यादव शक्ति जायसवाल वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद, अनिल यादव, शिवांशु तिवारी,अपर्णा जायसवाल गुड़िया राठौर, सीमा यादव, सीमा पासी,, शिवबरन यादव पप्पू,तरजीत गौड़ गोपीनाथ वर्मा अमृत राजपाल , बृजेश चौहान, विजय यादव, जगदीश यादव, आशीष वर्मा, पार्षद विशाल पाल राम भवन यादव , अर्जुन यादव, जगत नारायण यादव, सर्बजीत यादव, कृष्ण गोपाल यादव, अखिलेश पांडे धर्मवीर, नौशाद मामा, वकार अहमद, महेंद्र शुक्ला, राम अजोर यादव, वसी हैदर गुड्डू, औरंगजेब खान, राशिद सलीम घोसी, विनोद कनौजिया विद्याभूषण पासी, उमेश यादव, अली सईद, नूर बाबू,शिव शंकर शिवा, राजनाथ यादव, अजय यादव, ऋतुराज सिंह,सत्यम यादव, अभय त्रिवेदी,शशांक यादव, चंदन यादव, शहवाज लकी, अनस खान, इश्तियाक खान, शिवम तिवारी, जितेंद्र यादव सतीश वर्मा,,अजय मिश्रा, अनस आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *