जाना बाजार निवासी पीड़ित के मुताबिक समाज कल्याण विभाग के कर्मियो द्वारा उसे मृत घोषित करने से वृद्वा पेंशन हुई बंद

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के तारुन विकास विकास खंड के जाना बाजार के निवासी पीडित ने समाज कल्याण विभाग कर्मियो पर आरोप लगाया कि उक्त विभाग के कर्मियो ने मुझे मृतक घोषित कर मुझे वृद्धा पेंशन पाने से वंचित कर दिया।वह अपने को जिंदा साबित करने के लिये अधिकारियो के चौखट पर जा रहा है।सूत्र के मुताबिक जिले के तारुन विकास खंड के जाना बाजार में ओझाने का पुरवा गांव का निवासी जिया लाल यादव पुत्र राम तीरथ यादव नामक व्यक्ति को समाज कल्याण विकास विभाग के अधिकारियों ने मृतक घोषित कर दिया।जिसके चलते उसकी वृद्धा पेंशन आना बंद हो गई।अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान उक्त वृद्ध अब अपने को जिंदा साबित करने व पुरानी पेंशन चालू कराने के लिए अधिकारियों के दरवाजे  खटखटा रहा है।सूत्र के मुताबिक पीडित इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।इस संबंध में जिले के विकासखंड तारुन के ग्राम पंचायत जाना बाजार के ओझाने निवासी जिया लाल यादव पुत्र राम तीरथ यादव ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था की मिलने वाली समाज कल्याण विभाग से पेंशन की अंतिम किस्त के रूप में 31 मार्च 2021 को मिली थी।इसके बाद पेंशन आना बंद हो गया।जिसके न आने पर यह जानकारी खंड विकास कार्यालय ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारियों से शिकायत की तो उन लोगों द्वारा कहा गया कि कुछ दिन इंतजार करो आ जाएगी।काफी लंबे समय तक पेशन ना आने पर जनसुनवाई पोर्टल मुख्यमंत्री के यहां ऑनलाइन शिकायत जियालाल ने दर्ज कराई। जन सुनवाई पोर्टल पर दिए गए जवाब के अनुसार जांच रिपोर्ट में लिखा गया पेंशन का वार्षिक सत्यापन खंड विकास अधिकारी द्वारा कराया गया।जिसमें खंड विकास अधिकारी की आख्या में मृतक पाए जाने के कारण उनकी पेंशन बंद होना बताया गया।रिपोर्ट पढ़ते ही जियालाल के होश उड़ गए।जब कि वह जिंदा रह कर के भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।अब जियालाल अपने को जिंदा साबित करने के लिए और अपनी पेंशन पुनः चालू कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।उन्होने अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की।अब देखना यह है कि उसे न्याय कब तक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *