जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में फार्मेसी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
फार्मेसी पाठ्यक्रम परीक्षा हेतु जनपद के दस परीक्षा केन्द्रों पर वार्षिक परीक्षा दिनांक 04 मई 2026 से 19 जून 2026 के मध्य दो पालियों में संपन्न कराई जानी है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा निर्देशित किया गया कि आवंटित परीक्षा केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा सभी कक्ष निरीक्षक अपनी उपस्थिति ससमय दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
————
जौनपुर 03 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
मा० विधायक बदलापुर श्री रमेशचंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
तहसील बदलापुर अंतर्गत महाराजगंज के ग्राम पंचायत अंगराह में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान भूमि से संबंधित आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
मा० विधायक जी तथा जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को डीपीआर बनाने के साथ ही निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय सहित यूपीपीसीएल के एई, जेई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
————-

