जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निगरानी समिति (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अपूर्ण आवासों की समीक्षा करते हुए उनके समय पर पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अवरोधों को दूर करते हुए आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड सहित अन्य निर्धारित शासकीय योजनाओं से संतृप्त किया जाए, ताकि लाभार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो सकें।
इसके साथ ही आवासों पर प्रधानमंत्री आवास लिखवाना भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के के पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
———

