जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विकासखण्ड सिकरारा की ग्राम पंचायत डमरूआ में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तालाब की लागत लगभग रु. 9.57 लाख प्रस्तावित है। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि तालाब के बन्धे की ऊचाई लगभग 05 मीटर रहे और हरियाली के दृष्टिगत बन्धे पर वृहद रूप से पौधरोपड़ किया जाए और कहा कि तालाब का निर्माण मानक और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, ग्राम प्रधान अरूण सरोज, सचिव अखिलेश सरोज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *