जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार शिकायतों के निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष निस्तारण आख्या को भी पढ़कर सुनाया तथा निस्तारण के संबंध में आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में नकारात्मक फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम विभाग एवं पंचायती राज विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीआरएस के प्रकरणों में शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजय अंबष्ठ सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

