जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. पटेल अनुपस्थित पाए गए। जिस पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जनपद मुख्यालय पर बैठक हेतु गए हैं, परंतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेने पर पर ज्ञात हुआ कि जनपद मुख्यालय पर कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल ऑफिसर डॉ0 कमलेश कुमार को गलत जानकारी देने के लिए स्पष्टीकरण एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थिति होने पर अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए, साथ ही मरीजों को ससमय भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजों से संवाद कर दवा वितरण एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त वार्ड एवं परिसर को स्वच्छ रखा जाए तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार हेतु समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *