जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि दलहन, तिलहन एव मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ 2026 में उर्द 255, मूंग 50, अरहर 1275, तिल 900, ज्वार 210, बाजरा 1050, कोदो 525, सांवा 525 एवं मड़ुवा/रागी 525 पैकेट बीज मिनी किट निःशुल्क दिये जायेंगे।
इसके अलावा सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराये जायेंगे। बीजों का वितरण पी०ओ०एस० मशीन से किया जायेगा, जिस से पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही संकर बीजों यथा-धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भण्डारोंसे अनुदान पर प्राप्त होंगे।
खरीफ 2026 में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीज आनलाईन बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनी किट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित/संकर) की बुकिंग विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/pmkusum/seed/SeedBooking.aspx पर 22 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ कर दिया गया है, जिस की कट-ऑफ तिथि 10 मई, 2026 निर्धारित है। जहाँ किसान अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं, बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
अतः जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील है कि वे समय से पंजीकरण कर उक्त का अधिकतम लाभ उठायें, जिससे खरीफ सीजन मे बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
————-
जौनपुर 23 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ’’खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना’’ के अन्तर्गत विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में जिन उद्यमियों की इकाई विगत तीन वर्षां से स्थापित तथा निरन्तर कार्यरत है एवं अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रही है। विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यरत इकाईयों द्वारा दिये प्रारूप पर सूचना 10 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में उपलब्ध करा सकते हैं, प्राप्त आवेदन पत्रां के आधार पर पुरस्कार हेतु गठित चयन कमेटी के माध्यम से चयन कार्यवाही की जायेगी। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

