जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि राज्य परियोजना निदेशक, उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान, 18 पार्क रोड, लखनऊ के पत्र द्वारा “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण” के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने हेतु जनपद के चयनित 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं जिस हेतु प्रशिक्षक (मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) की आवश्यकता है।
इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जौनपुर से आवेदन प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2026 निर्धारित है।
जनपद-जौनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु 10 सितम्बर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा।
प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से, जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर की ई-मेल आई०डी०- dios.jaunpur@gmail.com पर अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय, जौनपुर में जमा किया जा सकता है।
प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिमाह रू0 5000 की दर से मानदेय प्रदान किया जायेगा तथा प्रशिक्षक को तीन माह हेतु अधिकतम रू0 15000 दिया जायेगा।
उक्त प्रशिक्षण प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 03 माह हेतु निर्धारित है। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। प्रशिक्षण हेतु ऐसे खिलाडियों को चयन किया जायेगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे मान्यता प्राप्त खेल संघ ब्लैक बेल्ट, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया हुआ खिलाड़ी आवेदन करने के पात्र होंगें। आवेदक के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में कोई आपराधिक मुकदमा लंबित न हो। चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने का इच्छुक हो। प्रशिक्षक के रूप में यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरूष प्रशिक्षक चयनित किया जायेगा।

