जिले के 18 थानों के शास्त्रागारों में जंग खा रहे 800 से अधिक असलहे

जिले के 18 थानों के शास्त्रागारों में जंग खा रहे 800 से अधिक असलहे

बीच बीच मे इन असलहों के स्वामी को पुलिस भेजती है नोटिस – एसपी ग्रामीण

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जिले के 18 थानों के शास्त्रागरों में 800 से अधिक असलहें शस्त्रागार के एक कोने मे जंग खा रहे हैं।इन असलहों को संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस ने चुनाव, किसी विवाद,हर्ष फायरिंग सहित अन्य मामलों में इन थानों के शास्त्रागरों में जमा कराया था।आज तक इन असलहों के स्वामियों द्वारा थानों पर जमा असलहा न ले जाने के चलते जंग खा रहे हैं।बताते चलें कि जिले के 18 थानों में कुल 1102 असलहे विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा जमा कराए गए थे जिनमें से महज 216 असलहे ही संबंधित स्वामी ले गए जबकि शेष 886 असलहे इन थानों के शस्त्रागार के एक कोनें मे कबाड़ के रुप मे शोभा बढा रहे हैं।एसएसपी कार्यालय के मुताबिक अभी तक कोतवाली नगर में 28,थाना कैंट में 45, कोतवाली अयोध्या में 46, राम जन्मभूमि थाना में 11, पूरा कलंदर थाना में 47 असलहे शस्त्रागार में पड़े हैं।जबकि इसी तरह थाना गोसाईगंज में 26, थाना महाराजगंज में 57, थाना रौनाही में 82, असलहे शस्त्रागार में कबाड़ के रूप में है।वही कोतवाली बीकापुर में 47, हैदरगंज में 40, तारुन में 25, इनायत नगर में 106, कुमारगंज में, 2 खंडासा में 69, रुदौली में 77,मवई में 86,बाबा बाजार में 8, तथा पटरंगा थाना में 79 असलहे कबाड़ के रूप में शस्त्रागार की शोभा बढ़ा रहे हैं।देखा जाए तो इन असलहों को पुलिस ने चुनाव के समय,लड़ाई झगड़ा या फिर हर्ष फायरिंग या किसी अन्य मामले में संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों द्वारा थानों पर जमा कराया गया था।परंतु अभी तक उनके स्वामी इसे नहीं ले गए।इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इन असलहों को ले जाने की सूचना बीच-बीच में संबंधित थानों के पुलिस द्वारा इसके स्वामियों को नोटिस के रूप में दी जाती है परंतु इसके बावजूद थानों पर जमा असलहों के स्वामी इसे ले जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *