
बागपत, उत्तर प्रदेश। .
पत्रकार विवेक जैन।
भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा की जीत को लेकर जमकर होली खेली गई। कार्यकर्ता ढोल- नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे और उन्होंने मिठाईया बांटकर इस खुशी का इजहार किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें फूल बुग्गा भेंट कर जीत की बधाईया दी। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा और सभी कार्यकर्ता भगवा रंग में रंग गये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी, युवा नेता विकल शर्मा गोना, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयकुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, सुनील गौतम टटीरी, कुलदीप सभासद टटीरी, महिला जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल, जिला महामंत्री कौशल त्यागी, मिथलेश राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सोनिया चौधरी, अनिता देवी, विजय श्री एडवोकेट, मनजीत कौर, ओमवीर धामा, प्रकाश मलिक, दीपक शर्मा खेकड़ा, अमित जैन टटीरी, डॉक्टर सुभाष त्यागी, प्रमोद रठौडा, नितिन सिंघल खेकड़ा आदि थे।

