राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जेसीआई जौनपुर द्वारा संस्था अध्यक्ष जेसी दिलीप सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी चौराहा, खरका कॉलोनी, जौनपुर पर किया गया। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। दिलीप सिंह ने कहा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है और विश्व के अधिकांश देश उनके बताए पथ पर चलने की कोशिश कर रहे हैं उनसे प्रेरणा लेकर हम भी उन के पथ पर चलने का प्रयास करें। पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता व जोन डायरेक्टर गौरव सेठ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए उक्त कार्यक्रम में आशुतोष जायसवाल, प्रदीप सिंह, मनीष तिवारी, अभिषेक बैंकर आदि उपस्थित रहे। सचिव आकाश केसरवानी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

