*थाना मड़ियाहूं पुलिस ने चोरी की 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर,डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.06.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर जोगापुर नहर पुलिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया गया जिसने अपना नाम विरेन्द्र कुमार गौतम पुत्र सन्तलाल निवासी सुदनीपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर बताया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाईकल नं. UP66AA6236 बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.विरेन्द्र कुमार गौतम पुत्र सन्तलाल R/O सुदनीपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 155/2024 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
2.मु0अ0सं 1446/17 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट थाना मडियाहूँ जौनपुर
*बरामदगी-*
1.एक मोटरसाईकिल नं. UP66AA6236 स्प्लेंडर
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्र.नि. विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहूँ, जौनपुर
2.उ.नि. संतोष कुमार सिंह थाना मडियाहूँ जौनपुर
3.हे.का.कमलेश यादव, का. कमलेश पासवान थाना मडियाहूँ जौनपुर

