*थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-*
जौनपुर: डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे मय हमराह चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि जेसीस चौराहे पर घटना करने वाले दो व्यक्ति रोडवेज पर कही जाने के फिराक में खडे है यदि जल्दी करें तो पकडा जा सकता है। मुखबीर की सूचना पर रोडवेज के पास खडे दोनों व्यक्ति के पास पहुच कर नाम पता पूछा गया तो पहला ने अपना नाम 1.विनोद कुमार भारती पुत्र मोहनलाल निवासी हाजीपुर फरीदाबाद थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2. राकेश यादव पुत्र रामराज निवासी भैरोपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर बताया। नाम पता तस्दीक होने पर अभियुक्तगण उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.विनोद कुमार भारती पुत्र मोहनलाल निवासी हाजीपुर फरीदाबाद थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2.राकेश यादव पुत्र रामराज निवासी भैरोपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
विनोद कुमार भारती के कब्जे से एक रिवाल्वर व एक रिवाल्वर लाइसेन्स।
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0-360/24 धारा-352/115(2)/351(3)/109/312 BNS थाना लाइनबाजार जौनपुर।
*गिरफ्तारी टीम-*
प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
उ0नि0 सुरेश सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन्स थाना लाइन बाजार जौनपुर।
हे0का0 आसिफ सिद्दिकी, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
हे0का0 भाईलाल सोनकर , थाना लाइन बाजार जौनपुर।
हे0का0 दीपक कुमार भृगुवंशी, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
हे0का0 श्यामजी भारती, थाना लाइन बाजार जौनपुर
आ0आनन्द कुमार, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
आ0सुधीर कुमार, थाना लाइन बाजार जौनपुर।

