जौनपुर में कोचिंग-रेस्टोरेंट की चेकिंग, 3 हिरासत में

जौनपुर में कोचिंग-रेस्टोरेंट की चेकिंग, 3 हिरासत में

 

अनियमितता मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और ASP ने की कार्रवाई

 

जौनपुर।24 जून । यूपी के जौनपु नगर में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने गुरुवार की शाम 4 बजे कोचिंग सेंटरों और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

 

टीडी कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। रेस्टोरेंट में असुरक्षित केबिन बनाए गए थे, जिनमें आग से बचाव और आपातकालीन निकास के कोई उचित प्रबंध नहीं थे। इस पर रेस्टोरेंट की संचालिका और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि टीडी कॉलेज के आसपास कुछ रेस्टोरेंट में सुरक्षित जगह बनाकर लोगों को बैठाया जाता है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि केबिन न तो फायर सेफ्टी के हिसाब से सुरक्षित थे और न ही किसी हादसे की स्थिति में प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते थे। मौके पर ही इन असुरक्षित केबिनों को हटवा दिया गया है और शेष बचे हुए केबिनों को भी जल्द ही हटाया जाएगा।

 

बेसमेंट में संचालित हो रही कोचिंग और लाइब्रेरी के संबंध में भी कार्रवाई की गई। कई लाइब्रेरी की जांच की गई, जहां उचित व्यवस्थाएं नहीं थीं। उन्हें जल्द से जल्द सुधार करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक एग्जिट और एंट्री की उचित व्यवस्थाएं नहीं हो जातीं और संचालन ठीक से नहीं होता, तब तक बेसमेंट के अंदर चल रहे कोचिंग या अन्य ऑपरेटरों को बंद रखा जाएगा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद ही इन्हें फिर से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा

रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *