नगर निगम ने बड़े मंगल पर दिया आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश

नगर निगम ने बड़े मंगल पर दिया आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।रामनगरी में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दौरान इस वर्ष आस्था, सेवा और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला।नगर निगम अयोध्या ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के निर्देश पर शहर भर में आयोजित भंडारों को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में संचालित करने का अभियान चलाया। इसके तहत सभी भंडारा स्थलों पर विशेष स्वच्छता प्रबंधन, कचरा निस्तारण और निशुल्क पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत भंडारा स्थलों पर तैनात टीमों ने सफाई संसाधनों के साथ निरंतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने पीएस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं और आयोजकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, कचरा पृथक्करण अपनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ माह के आठ बड़े मंगलवारों को कुल 311 स्थलों पर भंडारों का आयोजन हुआ, इनमें प्रथम बड़े मंगल पर 29, द्वितीय पर 21, तृतीय पर 23,चतुर्थ पर 19, पंचम पर 21, षष्ठम पर 38, सप्तम पर 41 तथा अंतिम एवं अष्टम बड़े मंगल पर 119 स्थलों पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलकल विभाग ने कुल 390 निःशुल्क वाटर टैंकर उपलब्ध कराए, जिससे सभी भंडारा स्थलों पर शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष कूड़ा वाहनों की व्यवस्था भी की गई, ताकि उपयोग किए गए दोने-पत्तल और अन्य अपशिष्टों का तत्काल निष्पादन किया जा सके।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि अयोध्या धाम, कैंट और अवधपुरी तीनों जोनों में व्यापक स्तर पर निगरानी और स्वच्छता व्यवस्था की गई। महापौर के नेतृत्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला सहित सभी जोनल अधिकारियों और मुख्य सफाई निरीक्षकों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।नगर निगम की इस विशेष पहल से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिला, बल्कि ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की अवधारणा को भी जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिले

गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *