जौनपुर साइबर थाना पुलिस द्वारा वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

साइबर थाना पुलिस द्वारा वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

*‼️साइबर जागरूकता अभियान‼️*
*‼️साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है।‼️*

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी साइबर क्राइम थाना, श्री राजुकमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक-04.06.2025 को साइबर क्राइम जागरुकता दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति सभागार में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया प्रो0 वन्दना सिंह ,कुलसचिव महेन्द्र कुमार ,परीक्षा नियन्त्रक डा0 विनोद कुमार सिंह ,नोडल अधिकारी साइबर क्लब डा0 दिग्यविजय सिंह,डा0राजबहादुर की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर/शिक्षकगण /अधिकारीगण/कर्मचारीगण को साइबर क्राइम अपराध के बारे में जागरुक किया गया ।
*साइबर क्राइम से बचाव हेतु सुरक्षा टिप्स-*
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें ।
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
11. साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 व बेवसाइट www.cybercrime.gov.in का प्रयोग करें।
*नोट-* साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

*साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग अधिकारी/कर्म0 का विवरण-*
1.श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जौनपुर
2.मु0आ0 आलोक सिंह, आ0 संग्राम सिंह यादव, आ0सुगम यादव, म0आ0 आकांक्षा सिंह, साइबर थाना जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *