ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को हनुमानगढ़ी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
अयोध्या।ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढी समेत कई प्रमुख हनुमान मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।जो भोर से ही दिखाई दिया और देर शाम तक रही।एक तरफ जहां इस दिन हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों पर हनुमान भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखी। दूर दराज से आने वाले तथा स्थानीय लोग जहां सुबह से ही हनुमान जी की एक झलक पाने के लिए घंटे कतारो में लगकर प्रतीक्षा कर रहे थे।वही अयोध्या धाम सहित शहर के विभिन्न मंदिरों,चौराहों पर भक्तों ने भंडारे का भी आयोजन किया था।जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के प्रसाद को ग्रहण करते दिखाई दिये।ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को हनुमानगढी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।वहीं अन्य मंदिरों पर भी सुरक्षा को लेकर सादे व वर्दी में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी।ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को अयोध्या धाम के हनुमानगढी के अलावा शहर के नाका स्थित हनुमानगढी,रिकाबगंज,साहबगंज,वजीरगंज, देवकाली,सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने,नियांवा, सहादतगंज सहित कई प्रमुख स्थानों पर स्थित हनुमान जी के मंदिरों पर भक्त हनुमान जी के एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे और यहां पर भारी संख्या में भीड़ दिखाई दी।इन जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था जहां पर हनुमान चालीसा सहित अन्य प्रमुख हनुमान जी के भजनों से वहां का वातावरण भक्तिमय हो रहा था।

