आज झांसी के श्याम चोपड़ा मुक्ति धाम में वेटरन नायक राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झांसी के प्रयासों से 102 मीडियम रेजिमेंट के वर्दीधारी सैनिकों की उपस्थिति में दिवंगत पूर्व सैनिक को सैन्य सम्मान प्रदान किया गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानपूर्वक ढका गया।
102 मीडियम रेजिमेंट की ओर से सूबेदार बजरंगी यादव ने शोक पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही परिषद के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा संगठन के अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी दिवंगत आत्मा को फूलों की श्रद्धांजलि दी।
दिवंगत वेटरन नायक राजेंद्र प्रसाद तिवारी के अंतिम संस्कार की क्रिया आज दोपहर 12:00 बजे, श्याम चोपड़ा मुक्ति धाम, झांसी में संपन्न की गई।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झांसी, ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करे।

