झूलेलाल चालीहा महोत्सव (40 दिवसीय) संत नवल राम दरबार में कलश पूजा व आरती के साथ हुआ आगाज

झूलेलाल चालीहा महोत्सव (40 दिवसीय) संत नवल राम दरबार में कलश पूजा व आरती के साथ हुआ आगाज

 

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।संत नवल राम दरबार में विधिविधान के साथ कलश स्थापना व प्रभु झूलेलाल की 40 दिनों तक जलने वाली अखंड ज्योति को प्रज्वलित कर प्रतिदिन रात्रि 8.30 से 9 बजे तक आरती का श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हुआ।

महाराज स्वामी सुरेश शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ पूजन व कलश स्थापना की गई उक्त अवसर पर संस्था संरक्षक ओम प्रकाश अंदानी, अध्यक्ष अमृत राजपाल, संत नवल राम दरबार के मुखिया सुनील रामानी, रामकुमार राजपाल, सपना राजपाल ,सेवादारी दिलीप कुमार रहे।

संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने कहा कि प्रभु झूलेलाल जी की आरती 40 दिनों तक श्रद्धा भाव व प्रेम पूर्वक मनाई जायेगी और देश की सुख समृद्धि की कामना की एवं चालीहा महोत्सव को प्रदेश व विदेश का सिंधी समाज आदर सम्मान के साथ मनाता है और यह मान्यता है कि पावन चालिस दिनों में श्रद्धापूर्वक जो पूजन आरती करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।संस्था संरक्षक ओम प्रकाश अदानी ने कहा कि चालीस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में बहिराणा साहिब का निर्माण निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्व.नारायण दास वासवानी(महोत्सव में पूर्व में महाराणा प्रताप की भूमिका) के पुत्र राजेश वासवानी व शंकर (गोल्डी)वासवानी द्वारा अनेकों वर्षो तक सेवा हेतु एवं भक्ति भाव से भजन का कार्यक्रम प्रतिदिन संत भावन दास कपिल हासानी,दर्शन अन्दानी ,राजकुमार”राजू”, दर्शु,द्वारा किया जाता है एवं प्रसाद वितरण सेवा मनीष मध्यान,कमल रावलानी,सुरेश कुमार भारतीय, राजेश जसवानी,वैभव दसवानी, दीपक रामानी, योगेश रामानी, ओम रामानी, संजय भारतीय, एकांत मेघानी, कैलाश भारतीय, प्रांशुल रावलानी आदि द्वारा की जाती है उसके लिए सस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।संत नवल राम दरबार के मुखिया व सिंधु सेवा समिति के सदस्य सुनील रामानी ने कहा कि तन मन धन से सभी सेवादारी 40 दिनों तक सेवा में लगे रहते है और सिंधी समाज सामूहिक पूजन अर्चन करता है।आरती के प्रथम दिवस पर मुख्य रूप से सेंट्रल पंचायत शहर के मुखिया पवन जीवानी,मुखिया राज कुमार जीवानी,मुखिया देव कुमार क्षेत्रपाल,मुखिया मध्यान”सुखी”,संरक्षक मोहन मध्यान,संरक्षक कमलेश केवलानी,उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल,उपाध्यक्ष सुरेश पंजवानी,मुखिया धर्मपाल रावलानी,मुखिया रोशन तोलानी,मुखिया धनेश बजाज,महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल,मुखिया राजकुमार जीवानी,कोषाध्यक्ष सुनील मध्यान,उमेश जीवानी,उपमंत्री राजकुमार रामानी, अजय कटारा,नारायण दास केवल रामानी ,उपमंत्री पुरूषोतम दासवानी, राजू गाइड,राधेश्याम उतरनी ,सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश साधवानी,संतोष नारंग, कमल राहेजा,कैलाश साधवानी, अजीत मेघानी,सागर आहूजा,नरेश क्षेत्रपाल,कमल राहेजा,संजय कुमार,शंकर वासवानी,कमल रावलानी, दिलीप खटवानी, मिंटू लखमानी,सपना राजपाल,ज्योति भारतीय, किरन पंजवानी,प्रिया वलेशाह,रागिनी राजपाल,माला खत्री ,सुचिता राहेजा,रीमा राहेजा,दर्शन क्षेत्रपाल आदि अनेकों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *