‘टारगेट विद तेजा अकादमी’ के द्वारा ग्रेटर नोएडा हैवतपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के हैवतपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘टारगेट विद तेजा अकादमी’ द्वारा भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री महेश सिंह एवं अकादमी के संयोजक तेजवीर ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल मंत्री राजकुमार दुबे ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। समारोह ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *