टिन्नू यादव और मनीष यादव 39 घंटे पुलिस रिमांड पर
अयोध्या।राम मंदिर चंदा घोटाला बहुचर्चित मामले में अयोध्या पुलिस ने टिन्नू यादव और मनीष यादव को अपनी कस्टडी में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया।जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।अदालत से दोनों आरोपियों की 39 घंटे की पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब उनसे गहन पूछताछ करेगी।पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, साक्ष्यों और अन्य संदिग्ध पहलुओं की जांच की जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

