टी.डी.कॉलेज के संस्थापक डॉ.तिलक धारी सिंह जी की 153 वीं जयन्ती तिलकधारी महिला महाविद्यालय में बहुत ही उत्साह के साथ मनायी गयी
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर:तिलकधारी महिला महाविद्यालय में पूज्य संस्थापक डॉ. तिलक धारी सिंह जी की 153 वीं जयन्ती बहुत ही उत्साह के साथ मनायी गयी। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के द्वारा किया गया। तत्पश्चात तिलक धारी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वन्दना सिहं एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा पूज्य संस्थापक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया,जयन्ती को बहुत हर्षोल्लास साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने पूज्य संस्थापक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने अपना अभूतपूर्व
सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० राजश्री सिंह ने किया और सभी का धन्यवाद डॉ० शालिनी सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर बहुत बुद्धिजीवी और सम्भ्रांत लोग अभिभावक और बच्चे उपस्थिति रहे।

