ट्रेन पर पत्थर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या।मंगलवार की रात गाड़ी संख्या 12225 कैफियत ट्रेन पर पत्थर बाजी करने वाले एक आरोपी को आरपीएफ व जीआरपी पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आफ हरीश कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार को देर रात्रि में समय लगभग 20:45 बजे गाड़ी संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस पर रेलवे स्टेशन सोहावल के पास एक व्यक्ति द्वारा पत्थर मारे जाने की सूचना मिली।इसकी सूचना मिलते ही पर आरपीएफ एएसआई पंकज सिंह व एएसआई रमेश कुमार यादव,उप निरीक्षक जीआरपी संजय अग्निहोत्री ने त्वरित करते हुए घटनास्थल सोहावल रेलवे स्टेशन के आस पास के एरिया में ट्रैक के किनारे अथक खोजबीन किया।बताया कि घटना करने वाले आरोपी पिंटू पुत्र स्व राम शरण निवासी ग्राम कतरौली थाना रौनाही जिला अयोध्या को गिरफ्तार किया।

