डीएम के विदाई सम्मान समारोह में भाव विभोर हुआ कलेक्ट्रेट परिवार

सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का विदाई सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों कर्मचारियों व जनता जनार्दन के बीच सम्पन्न हुआ। ‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ में निवर्तमान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को बैण्ड बाजे के साथ पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सब ने अपना आभार व्यक्त किया। उक्त विदाई सम्मान समारोह में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, एसडीएम बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार घनश्याम भारतीय, समस्त कलेक्ट्रेट, समाजसेवी, जनपदवासी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की सरलता, सौम्यता, मिलनसार व्यक्तित्व की मुक्तकंठ से सराहना की। उक्त अवसर पर सभी कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा गमगीन माहौल में जिलाधिकारी को विदाई व शुभकामनाएं दी गयी।

विदाई सम्मान समारोह में सभी ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के विदाई सम्मान समारोह में जिलाधिकारी की सहजता व सरलता का सब ने बखान किया। ‘‘विदाई सम्मान समारोह’’ में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लगभग 2.5 वर्ष के सेवा काल में मुझे सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व जनता जनार्दन का भरपूर, सहयोग, स्नेह व प्यार मिला, जो मेरे जीवन की अमूल पूंजी है। जिलाधिकारी द्वारा अपने अनुभवों को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद सुलतानपुर में मेरे नेतृत्व में अच्छे अधिकारियों की एक टीम गठित हो गयी थी, जो जनसमस्याओं को निपटाने में सहजता से काम आयी। हम चाहते हैं कि आगे भी वह टीम कार्य करती रहे, जिससे जनसमस्याओं का निस्तारण होता रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष प्रशासनिक गुणों के बारे में बहुत ही सहजता के साथ रखा।
इसी प्रकार सहज, सरल स्वभाव के धनी आदरणीय जिलाधिकारी महोदय को विदाई सम्मान समारोह विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के नेतृत्व में समस्त विकास भवन परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा भी जिलाधिकारी के विदाई सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी के साथ विताये हुए संस्मरणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के सरलता का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। उनके साथ रहने से मेरा भी कार्य बहुत आसान हो जाता था। उन्होंने जिलाधिकारी को अग्रिम भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *