सुल्तानपुर विधायक एवं विनोद सिंह ने किया जिले भर में भ्रमण

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह भ्रमण के जरिये विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल चाल लिया, साथ ही उनके सुख दुःख में शामिल हो अपनत्व का अहसास भी कराया। शुरुवात विनोद सिंह ने लंभुआ के बड़ा गांव से की, जब। भगवती प्रसास सिंह और पूर्व प्रधान बृजेश सिंह के यहां पहुंच कर पुराने लोगों से मुलाकात की और हाल चाल किया। यहां के बाद पूर्व मंत्री नूरमपट्टी गांव पहुंचे और प्रधान राजू सिंह ने यहां पूर्व में आयोजित भागवत कथा उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम लिया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह फुटेला गांव पहुंचे दिलीप सिंह की बड़ी माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद वे कादीपुर के खालिसपुर गोपालपुर धर्मनपुर गांव में डॉ सुशील पाण्डेय के घर पहुंचे और उनके माता जी के निधन पर शोक जताया और परिजनों से संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *