विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राजकीय पुस्तकालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राजकीय पुस्तकालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

फोटो

अयोध्या।विश्व रेड क्रॉस दिवस की अवसर पर जिला राजकीय पुस्तकालय अयोध्या में मुख्यालय आयुक्त स्काउट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।जिसमें पढ़ने वाले छात्रों को रेड क्रॉस के बारे में जानकारी दी गई। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री/ रेड क्रॉस काउंसलर आलोक तिवारी ने बताया कि रेड क्रॉस संस्था मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।युद्ध में घायल सैनिकों की सेवा आपदा में पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रणी है। माध्यमिक विद्यालयों में भी रेड क्रॉस विभाग की स्थापना की गई है।जिसमें समय-समय पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है।जिससे वह समाज में सेवा कर सके कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे, सत्य प्रकाश, हसन अब्बास डॉक्टर रंजीत वर्मा विनोद मिश्रा मौजूद रहे
One attachment
• Scan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *