डॉ अनीता गौतम को मिली पीएचडी की उपाधि 

डॉ अनीता गौतम को मिली पीएचडी की उपाधि

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने डॉ. अनीता गौतम को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोध निर्देशक डॉक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव रहे। उन्होंने माता पार्वती देवी- पिता कपिल देव प्रसाद, परिजनों एवं रिश्तेदारों को इस सफलता का श्रेय दिया है। डॉ अनीता गौतम ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, हाई स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर नानपारा बहराइच से प्राप्त की। इंटरमीडिएट श्री शंकर कॉलेज नानपारा बहराइच से किया। स्नातक एवं स्नातकोत्तर अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या,लखनऊ विश्वविद्यालय से बी एड और एम एड किया। 2018 में यूजीसी नेट क्वालीफाई किया, 2026 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। डॉ अनीता गौतम ने परिजनों, रिश्तेदारों, परिचितों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय है कि अपने परिवार में पीएचडी प्राप्त करने वाली पहली छात्रा है।प्रो. दिलीप कुमार जैसवार पति का पीएचडी करवाने में पूर्ण सहयोग रहा।ग्राम- सरिसवां, जिला- कुशीनगर की निवासी है, ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *