तखवा गांव में 14 फीट गहरे सीवर मैनहोल का सुरक्षित निर्माण: 900 से अधिक घरों को मिली राहत*

*तखवा गांव में 14 फीट गहरे सीवर मैनहोल का सुरक्षित निर्माण: 900 से अधिक घरों को मिली राहत*

 

*लखनऊ:* गोमती नगर स्थित तखवा गांव क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो एवं चोकिंग की गंभीर समस्या से राहत दिलाने के लिए सुएज द्वारा 14 फीट गहरे दो सीवर मैनहोल का मरम्मत कार्य कराया गया। यह कार्य अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुएज की टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

 

जानकारी के अनुसार, एलडीए द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व डाली गई पुरानी सीवर लाइन को समय के साथ चूहों एवं अन्य कारणों से भारी क्षति पहुंची थी। मैनहोल के भीतर की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या बनी हुई थी। चूंकि मैनहोल की गहराई 14 फीट से अधिक थी, इसलिए पुनर्निर्माण कार्य तकनीकी रूप से बेहद कठिन था।

 

सुएज द्वारा इस कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सेफ्टी प्रोटोकॉल अपनाए गए, जिनमें बैरिकेडिंग, गैस मॉनिटरिंग, सेफ्टी उपकरणों का उपयोग तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती शामिल रही। पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराया गया ताकि कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

इन दोनों मैनहोल के निर्माण के बाद तखवा गांव के लगभग 900 से अधिक घरों को सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या से बड़ी राहत मिली है।

 

_सुएज के नेटवर्क मैनेजर रजनीश शर्मा ने बताया, “यह कार्य तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पुराने मैनहोल की आंतरिक संरचना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हमारी टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। सुएज की प्राथमिकता केवल कार्य पूर्ण करना नहीं, बल्कि सुरक्षित और स्थायी समाधान उपलब्ध कराना है।”_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *