तालाब मे नहाते समय भांजे की मौत,बाल बाल बचे मामा
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।थाना हैदरगंज क्षेत्र मे तालाब में नहाते समय दो युवक मामा भांजे डूबने लगे।चीख पुकार सुनते ही वही टहल रहा होमगार्ड का जवान तालाब में छलांग लगा दिया और डूबते हुए मामा भांजे को बचाने का प्रयास किया । परंतु मामा को सकुशल बचा लिया।लेकिन वहीं भांजे की डूबने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।युवक की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।तो वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज के पांडेय का पूरा तालाब में मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के आसपास की है।जहां पर मृतक युवक आयुष उर्फ अश पुत्र अरुण कुमार दुबे उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम मझवारा थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर अपने मामा ऋषभ तिवारी पुत्र मनोकानिका तिवारी निवासी ग्राम पारा हथिगो थाना हैदरगंज के साथ उसकी एम ए की परीक्षा दिलाने खपराडीह महाविद्यालय से घर के लिए निकला था।दोनों बाइक से घर आ रहे थे। कि रास्ते में पांडेय का पूरा स्थित पक्के तालाब में दर्जनों युवकों को स्नान करते देखा तो अपने को नहीं रोक पाया । और मामा के लाख रोकने की बावजूद भी तालाब के किनारे पहुंचकर बाइक खड़ी कर नहाने के लिए तालाब में भांजा कूद गया।तो वही मामा भी उसे पकड़ने के लिए पानी में घुस गया।मामा भांजे आयुष को डूबते देख उसे बचाने का प्रयास करते हुए चिल्लाने लगा।यह घटना देखकर स्नान कर रहे अन्य युवक तालाब से बाहर निकाल कर भाग खड़े हुए ।तो वही चिल्लाने की आवाज सुनकर पांडे का पुरा निवासी होमगार्ड जवान जयशंकर तालाब में छलाक लगा दिया।डूब रहे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया परंतु मामा को बचाने में उसने सफलता प्राप्त कर ली। लेकिन भांजा इस दौरान डूब चुका था।किसी तरह दोनों को बाहर निकला और इसकी सूचना को पुलिस के दी।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के पहुंचकर अचेत अवस्था में आयुष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा राम ले गये।जहां पर चिकित्सक डॉक्टर अब्दुल कादिर ने जांच उपरांत आयुष को मृत घोषित कर दिया।पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक तालाब में डूबा था।जिससे उसकी मृत्यु हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए उप निरीक्षक श्रीपति मौर्य ने भेज दिया है ।जांच कार्रवाई चल रही है ।मृतक युवक मैं बाप का इकलौटा पुत्र था जो बड़ा था इससे छोटी एक बहन तनु है।माता पिता दिल्ली से घटना की जानकारी होने पर चल दिये हैं।

