तीन दिन की बारिश से शहर बेहाल, मची त्राहि-त्राहि 

तीन दिन की बारिश से शहर बेहाल, मची त्राहि-त्राहि

सिविल लाइंस, जार्जटाउन, करेली की सड़कों पर 4 फीट तक पानी, 48 घंटे से लोग घरों में कैद

प्रयागराज। लगातार 3 दिन से हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पिछले 48 घंटे में करीब 205 मिमी बारिश होने से सिविल लाइंस, जार्जटाउन से करेली तक कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न होने के साथ हॉस्टल और घरों में भी पानी घुस गया है। हालात बिगड़ने पर कई छात्र अपना सामान लेकर हॉस्टल छोड़कर घर लौट गए हैं।

करेली, चकिया, जॉर्ज टाउन, अल्लापुर, राजापुर, मुंडेरा, निरंजन डॉट पुल और चौफटका पुल समेत कई इलाकों में लोग जलभराव से परेशान हैं। वहीं, जॉर्ज टाउन, सीएमपी चौराहा, सोहबतियाबाग डॉट पुल, सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, नया बस अड्डा और गोविंदपुर समेत कई इलाके जलमग्न हैं। कई कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर पहुंचने से लोग 48 घंटे से घरों में कैद हैं। सड़क किनारे खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को घुटनों से लेकर कमर तक पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

करेली में कई घरों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंच गया। सड़क किनारे खड़ी कारें और बाइकें भी पानी में डूब गईं। कुछ जगहों पर गलियों में नाव चलाने जैसी स्थिति बन गई। लगातार बारिश से तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है।

निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जलभराव और बारिश से बिगड़े हालात को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रयागराज के डीएम और नगर आयुक्त को तलब किया है।

 

 

 

 

फोटो

मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त के साथ जलमग्न इलाकों का क्या निरीक्षण

प्रयागराज। प्रयागराज में तेजवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव के निदान हेतु मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर आयुक्त श्री साई तेजा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अतिरिक्त पंप लगाकर जल निकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जनपद में 43 पंपों, जिनकी कुल पंपिंग क्षमता 132.50 एमएलडी है, के माध्यम से जल निकासी का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। संगम पेट्रोल पंप क्षेत्र में 6 पंप लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 20 एमएलडी है।

जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां जल निगम को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार संसाधन तत्काल उपलब्ध कराते हुए जलभराव की स्थिति को शीघ्र सामान्य करने तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

फोटो 2

तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर

खतरे के निशान से अभी काफी नीचे

प्रयागराज। गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम चार बजे तक गंगा 80.39 मीटर और यमुना 79.30 मीटर पर पहुंच गईं। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के पास पानी पहुंचने से अब अमृत स्नान का इंतजार बढ़ गया है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ा तो मां गंगा कभी भी बड़े हनुमानजी को स्नान करा सकती हैं।

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर करीब 79.30 मीटर और यमुना का जलस्तर 73.35 मीटर पर है। दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थिति यह है कि पानी संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी के मंदिर के पास पहुंच गया है। नदियों के वृद्धि की रफ्तार इसी तरह रही तो मां गंगा कभी भी हनुमानजी को स्नान करा सकती हैं। लगातार बारिश और जलस्तर में वृद्धि से रिहायशी इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बघाड़ा, गंगा नगर, करेली और राजापुर के निचले इलाकों में स्थित कॉलोनियों में पानी भर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नदियों का पानी बढ़ने के साथ गंगा-यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। घाटों की सीढ़ियां डूबने, तटवर्ती रास्तों पर पानी पहुंचने और निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। संगम क्षेत्र, दारागंज, सलोरी, फाफामऊ, नैनी समेत नदी किनारे के इलाकों में लोगों की निगाहें अब लगातार जलस्तर पर टिकी हैं।

 

 

 

 

फोटो

अकीदत व ऐहतेराम के साथ निकाला गया जुलूस अलवेदा या हुसैन

प्रयागराज। शाहगंज पत्थरगली स्थित इमामबाड़ा स्व हातिफ हुसैन से नजीब इलाहाबादी के संचालन व क़यादत में अकीदत व ऐहतेराम से जुलूस अलवेदा या हुसैन निकाला गया। रेयाज मिर्जा व शुजा मिर्जा ने मर्सिया पढ़ा। मौलाना जरगाम हैदर साहब क़िब्ला ने मजलिस को खिताब किया।

ताबूत इमाम हुसैन,जुलजनाह,अलम व ताजिया भी जुलूस में साथ साथ रहा। अन्जुमन हाशिमया, अन्जुमन हुसैनिया क़दीम, अन्जुमन नक़विया, अन्जुमन शब्बीरिया, अन्जुमन मजलूमिया, अन्जुमन गुलजार ए क़ासमी सहित अन्य अन्जुमनों ने सिलसिलेवार नौहा पढ़ा। अन्जुमन गुन्चा ए क़ासिमया ने कर्बला में सोने वालों माहापारों अलवेदा पढ़ते हुए जुलूस निकाला और सभी तबर्रुक़ात को लेकर सब्जी मंडी स्थित अजाखाना स्व असद रजा में पहुंच कर जुलूस को सम्पन्न कराया।

मजलिस व जुलूस में प्रमुख रूप से अदीब रजा, नजीब रजा, हबीब रजा, जरखेज अब्बास, जैन अब्बास, जीशान, रिजवान, वजीर हैदर फर्रुख, ताबिश सरदार, हाली हैदर, आब्दी भाई,ज़ीशान अब्बास, मेंहदी अब्बास, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

फोटो

पार्षद के बेटे ने अधिवक्ता को मारी गोली

कहासुनी के बाद की फायरिंग, घुटने में गोली लगने से घायल

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के के सलोरी में मंगलवार रात मामूली विवाद के बाद एक वकील को गोली मार दी गई। ईश्वर शरण कॉलेज के पास कहासुनी के बाद स्थानीय पार्षद के बेटे पर फायरिंग करने का आरोप है। गोली अधिवक्ता के दाहिने घुटने के पास लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी निवासी अंकित सिंह अधिवक्ता है, जबकि उसके पिता ईश्वर शरण महाविद्यालय में कर्मचारी हैं। पुलिस के अनुसार अंकित रात करीब 11:30 बजे सलोरी स्थित ईश्वर शरण कॉलेज के पास बैठा था। इसी दौरान स्थानीय पार्षद का बेटा वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद के बेटे ने असलहा निकालकर अंकित पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने घुटने के पास लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर अंकित के परिजन भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

एसीपी विवेक कुमार यादव ने बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

फोटो

आयकर कर्मियों ने की सांकेतिक हड़ताल

प्रयागराज। आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद द्वारा केन्द्रीय कर्मचारी परिसंघ, नई दिल्ली एवं आयकर कर्मचारी महासंघ केन्द्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के आह्वान पर आज केवल एक सूत्रीय मांग ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु एवं न्यू पेंशन स्कीम तथा एकीकृत पेंशन स्कीम को खत्म करने के लिए भोजनावकाश के दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मांग का समर्थन किया गया।

प्रदर्शन क दौरान शाखा अध्यक्ष कॉमरेड अजमत हुसैन की अध्यक्षता में भूतल पर सभा का आयोजन किया गया। । सभा का संचालन शाखा सचिव कॉमरेड श्रेयांक आनंद के द्वारा किया गया। संघ के जोनल सचिव, कॉमरेड नागेन्द्रं सिंह यादव द्वारा सभा को संबोधित किया गया। अन्य वक्ताओं के तौर पर शाखा संयुक्त सचिव, कॉमरेड विपिन मिश्रा, शाखा उपाध्यक्ष कॉमरेड पुष्पराज पटेल तथा शाखा कोषाध्यक्ष कामरेड शैलेन्द्र कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा में पेन्शनर एसोसिएशन के सदस्य के. सी. कुशवाहा, श्याम सुंदर तथा श्रद्धानंद श्रीवास्तव भी शामिल रहे। सभा मे पूर्व शाखा अध्यक्ष कॉमरेड भगवान प्रसाद पटेल, रघुलाल प्रजापति, प्रेम चंद, ए. पी. वर्सने, विनोद कुमार, नीरज यादव, श्री रूपेश कुमार, आदिल, जावेद, विकास कुमार, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती ममता, सोनम केसरवानी, श्रद्धा केसरवानी, सुनीता, पूजा, अदनान, इंदु, आदि भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

फोटो

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अंतर्राष्ट्रीय अति सम्मानित, गौरवशाली “गवर्नर मेडल” प्रदान करके उनके सेवा कार्य की सराहना की। गवर्नर मेडल से मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, मेयर अजय अवस्थी, रीता बीर ,इंदर मध्यान को उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय उमेश कक्कड़ द्वारा पहनाकर सुशोभित किया एवं प्रशस्ति पत्र कैबिनेट सेक्रेटरी आर एम बालाजी, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन कैबिनेट, पीआरओ बृजेन्द्र वाजपेयी द्वारा प्रदान किया। वरिष्ठ सदस्य डा आनन्द श्रीवास्तव को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ जगदीश गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, सचिव मीना मंध्यान,कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता,रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे, जोन चेयरपर्सन संजय चड्ढा, विनय अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रीता वीर,अजय अवस्थी, लालू मित्तल,पंकज रस्तोगी,मुकेश अग्रवाल,डी के केसरवानी, हुकुम चन्द्र , रोहित जायसवाल,पवन गोयल, राजेंद्र गुप्ता,अचल अग्रवाल,राम किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

फोटो

गोस्वामी तुलसीदास का योगदान अद्वितीय और युगांतरकारी- प्रो. दीक्षित

हिन्दुस्तानी एकेडेमी में गोस्वामी तुलसीदास के जन्म-जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान में आज गोस्वामी तुलसीदास के जन्म-जयंती के अवसर पर ‘भक्तिकालीन साहित्य में गोस्वामी तुलसीदास का योगदान’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा एवं गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पायल सिंह ने कहा कि ‘गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस के माध्यम से समाज को हर रिश्ते में एक आदर्श व्यक्तित्व को दर्शाया है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने कहा कि हिन्दी भक्ति काव्य परंपरा में गोस्वामी तुलसीदास का योगदान अद्वितीय और युगांतरकारी है। उन्होंने कविता का ध्येय लोक मंगल बनाया और राजाश्रय का त्याग कर जनसामान्य को साहित्य के केंद्र में रखा। लोकभाषा में रचना कर तुलसी ने भक्ति और साहित्य को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया।

संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय विभागाध्यक्ष, हिन्दी, इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने ‘भक्तिकालीन साहित्य में गोस्वामी तुलसीदास का योगदान’ पर प्रकाश पर डालते हुए कहा ‘तुलसी ने जनता को लोक धर्म की ओर मोड़ा, जिस कारण जनता ने लोक की रक्षा करने वाले प्राकृतिक धर्म का मनोहर रूप देखा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अरूण कुमार मिश्रा, सहायक आचार्य, हिन्दी विभाग, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ ने किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन एकेडेमी के प्रशासनिक अधिकारी रतन पाण्डेय ने किया।

 

 

 

 

फोटो

शिव पुराण शिव महिमा की कथा जो सत्य का बोध कराती है- आचार्य सतानंद

शिव पार्वती विवाह का प्रसंग श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर

प्रयागराज। कर्तव्य पथ सिद्धी चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया में आयोजित भक्तों को शिव महापुराण की कथा का अमृत पान करते हुए पूज्य आचार्य सतानंद जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग पर व्याख्यान किया।

उन्होंने कहा कि माताओं को मां पार्वती की तरह ही पतिव्रता होना चाहिए तभी समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कहा कि शिव महापुराण की कथा शिव महिमा की कथा है जो सत्य का बोध कराती है। इसलिए शिव को प्रसन्न करना चाहते हो सत्य की जिंदगी जिओ। शिव को प्राप्त कर लो। जिस घर में शिव पार्वती की कथा गाई जाती है उसके घर में मंगल ही मंगल होता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी, कुमार नारायण, पप्पू केसरवानी,फोटो

शिव पुराण शिव महिमा की कथा जो सत्य का बोध कराती है- आचार्य सतानंद

शिव पार्वती विवाह का प्रसंग श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर

प्रयागराज। कर्तव्य पथ सिद्धी चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया में आयोजित भक्तों को शिव महापुराण की कथा का अमृत पान करते हुए पूज्य आचार्य सतानंद जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग पर व्याख्यान किया।

उन्होंने कहा कि माताओं को मां पार्वती की तरह ही पतिव्रता होना चाहिए तभी समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कहा कि शिव महापुराण की कथा शिव महिमा की कथा है जो सत्य का बोध कराती है। इसलिए शिव को प्रसन्न करना चाहते हो सत्य की जिंदगी जिओ। शिव को प्राप्त कर लो। जिस घर में शिव पार्वती की कथा गाई जाती है उसके घर में मंगल ही मंगल होता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी, कुमार नारायण, पप्पू केसरवानी, नीमी थरिया, अजय अग्रहरि, दिलीप केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, साधना चतुर्वेदी, ऊषा केसरवानी, आशा केसरवानी, रामबाबू केसरवानी,सतीश चंद्र केसरवानी आदि सैकड़ो भक्तो ने आरती की और कथा का श्रवण किया। नीमी थरिया, अजय अग्रहरि, दिलीप केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, साधना चतुर्वेदी, ऊषा केसरवानी, आशा केसरवानी, रामबाबू केसरवानी,सतीश चंद्र केसरवानी आदि सैकड़ो भक्तो ने आरती की और कथा का श्रवण किया।

 

 

 

 

फोटो सिंगल

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन में ताहिर हसन का अतुलनीय योगदान

खिलाड़ी एवं प्रशासक के रूप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट के विकास एवं प्रचार-प्रसार में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट कप्तान एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान दिया है। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव एक खिलाड़ी के रूप में आरंभ हुआ और आगे बढ़ते क्रिकेट प्रशासन में उनकी दीर्घकालीन एवं सक्रिय भूमिका के रूप में विकसित हुआ।

उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व चयनकर्ता एवं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर बताते हैं ताहिर हसन अपने समय के एक अच्छे सलामी बल्लेबाज एवं विकेटकीपर थे। वे अलीगढ़ विश्वविद्यालय के क्रिकेट कप्तान रहे तथा विश्वविद्यालय की ओर से विज्जी ट्रॉफी में भी प्रतिनिधित्व किया। उनके क्रिकेटिंग जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर वर्ष 1971 में आया, जब उन्होंने जीप इंडस्ट्री इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज एवं विकेटकीपर के रूप में वीनू मांकड़ इलेवन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण योगदान क्रिकेट मैच में भाग लिया। यह मैच महान भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग सभी प्रमुख भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

यह ऐतिहासिक वीनू मांकड़ बेनिफिट क्रिकेट मैच इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (अल्फ्रेड पार्क) में आयोजित हुआ था। इसका आयोजन उस समय के इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव स्वर्गीय डीएस पांडेय द्वारा किया गया था।

वीनू मांकड़ इलेवन के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मैच में भाग लेना ताहिर हसन के क्रिकेटिंग जीवन की एक यादगार उपलब्धि थी। सलामी बल्लेबाज, विकेटकीपर तथा विश्वविद्यालय के कप्तान के रूप में उनके अनुभव ने उन्हें क्रिकेट की तैयारी के साथ-साथ क्रिकेट प्रशासन को समझने में भी महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया।

प्रसिद्ध हिंदी टेस्ट क्रिकेट कमेंटेटर एवं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कन्वीनर मनीष देव के असामयिक निधन के बाद इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन रिसीवर स्वर्गीय डीसी श्रीवास्तव ने वर्ष 1989 में ताहिर हसन को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन का कन्वीनर नियुक्त किया। उन्हें इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट संबंधी गतिविधियों को संचालित करने तथा क्रिकेट प्रशासन की निरंतरता एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक सफल क्रिकेट खिलाड़ी से क्रिकेट प्रशासक तक उनका यह परिवर्तन स्वभाव था। विश्वविद्यालय एवं प्रतिनिधि स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलने के कारण श्री ताहिर हसन खिलाड़ियों की आवश्यकताओं, उनकी समस्याओं तथा क्रिकेट के विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराने के महत्व को भली-भांति समझते थे।

 

 

 

 

 

फोटो

गंगा गुरुकुलम ने एमवीएम नैनी को हराया

प्रयागराज। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम ने एमवीएम नैनी को 14 रन से हराकर माइलस्टोन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।

टैगोर पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में गंगा गुरुकुलम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 38 रन बनाए। विराट सिंह ने सर्वाधिक 11 रन रन बनाये। गेंदबाजी में एमवीएम नैनी के उज्ज्वल प्रधान ने दो और रुद्रांश प्रताप सिंह ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमवीएम नैनी की टीम आठ ओवर में सात विकेट पर 24 रन ही बना सकी। स्वास्तिक दुबे ने नाबाद 10 रन बनाये। गंगा गुरुकुलम की ओर से प्रथम ने तीन तथा वैभव यादव ने दो विकेट झटके।

 

 

 

 

अंडर-19 चयन मैच के लिए पांच और क्रिकेटरों को बुलावा

प्रयागराज। यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए एक शेष चयन मैच 22 अगस्त को कानपुर में आयोजित किया जाएगा।

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) ने बताया कि चयन मैच के लिए इलाहाबाद मंडल के पांच और खिलाड़ियों को बुलाया गया है। इनमें सचिन रमेश तिवारी, आदर्श पांडेय, हर्षित त्रिपाठी, कृष्णा साहू और शाश्वत कुमार शामिल हैं। पहले राउंड के ट्रायल मैच में छह क्रिकेटर भाग ले चुके हैं।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चयनित खिलाड़ियों को 22 अगस्त की सुबह सात बजे द स्पोर्ट्स हब, पालिका स्टेडियम, आर्य नगर, कानपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपीसीए की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नहीं की जाएगी। इसलिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर

पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने जिलों के लिए वापस जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *