तीन माह से वेतन न मिलने पर जिला चिकित्सालय के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

तीन माह से वेतन न मिलने पर जिला चिकित्सालय के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या। जिला चिकित्सालय अयोध्या में कार्यरत संविदा डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इमरजेंसी के सामने एकत्र होकर डॉक्टर सहित संविदा कर्मियों ने  प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द भुगतान की मांग उठाई।प्रदर्शन कर रहे  संविदा कर्मियों व डॉक्टरों का कहना है लगातार तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है।संविदा डॉक्टरों ने कहा कि वे लगातार मरीजों की सेवा में लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया, मगर अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।संविदा कर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अनवरत धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *