तेज धूप व गर्मी के चलते सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

तेज धूप व गर्मी के चलते सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या प्रचंड गर्मी तेज धूप से लोगों का घर से निकलना दूबर हो गया है देखा जाए जिन लोगों को अपने अपने घरों से खास का नौकरी पैसा तथा अन्य जरूरी कामों से निकलना पड़ रहा है वे सभी जल्दी ही सुबह निकल रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण शहर के विभिन्न मार्गो, चौराहों तथा तहसील सदर से रेलवे स्टेशन को जाने वाले संपर्क मार्ग पर दिखाई दिया देखा जाए तो यह सभी बहुत ही व्यस्ततम मार्ग है। क्योंकि इधर से कैंट रेलवे स्टेशन आने जाने वाले रेल यात्रियों नौकरी पैसा वाले व्यक्तियों का आवागमन रहता है लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को तो छोड़िए एक जानवर तक की इस रोड पर नहीं दिखाई दे रहा जिससे यह साबित होता है इस समय अप्रैल माह में भीषण गर्मी है और प्रचंड धूप के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है वही चिकित्सकों का मानना भी है की कामकाज पर निकलने वाले लोग कोशिश यह करें सुबह ही अपने-अपने घरों से निकले और खास कर धूप में बूढ़े बुजुर्ग तथा गर्भवती महिलाए घर से ना निकले तो बेहतर ही रहेगा।
One attachment
• Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *