अपनी जान की परवाह किए रेलवे ट्रैक पार करते दिखे रेल यात्री
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक पर करते हुए देखे जा सकते हैं।इस दौरान इन सभी रेल यात्रियों को रोकने के लिए ना तो जीआरपी पुलिस की सुरक्षा कर्मी में मौजूद रहे और ना ही आरपीएफ सुरक्षा कर्मी।जिसके चलते आए दिन रेलयात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्टेशन पर बने पुल तथा सबवे पुल का प्रयोग ना करके रेलवे ट्रैक का प्रयोग कर रहे हैं जिसके चलते देखा जाए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि पहले की अपेक्षा अब इस स्टेशन से कई ट्रेनों का आवाजाही बना रहता है।रविवार को भी इसी तरह का नजारा इस रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। एक दर्जन से अधिक रेलयात्री रेलवे ट्रैक को पर करते हुए देखे गए जिसमें कुछ होती दिव्यांग और कुछ बुजुर्ग भी शामिल थे परंतु इनको मना करने वाले ना तो यहां पर आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और ना ही जीआरपी के सुरक्षाकर्मी। इस संबंध में जब संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पता चला अभी अधिकारी विभागीय कार्य से बाहर हैं।

