तेज नारायण पांडे ने हज़ारों बहनो से बंधवाई राखी -पूर्व मंत्री ने सभी को उपहार के रूप में वस्त्र व मिष्ठान किया भेट

तेज नारायण पांडे ने हज़ारों बहनो से बंधवाई राखी
-पूर्व मंत्री ने सभी को उपहार के रूप में वस्त्र व मिष्ठान किया भेट
अयोध्या। गुरूवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को ग्राम कुतुबपुर, हरिनारायणपुर ,कृष्णपुर में हज़ारों बहनो ने राखी बांधी, पूर्व मंत्री ने उन सभी को उपहार के रूप में वस्त्र व मिष्ठान भेट किया, समस्त कार्यक्रम गीता फाउंडेशन के संयोजन में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि सभी बहनो को ये भरोसा दिलाता हूं कि उनके हक और सम्मान के लिए ये भाई हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा मेरी प्रार्थना है आपको जिंदगी में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, आप पढ़े लिखे खूब तरक्की करें यही ईश्वर से प्रार्थना है, पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं बेटियों के लिए बहुत सी योजनाएं निकाली थी जिसको भाजपा सरकार ने बंद कर दी समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर समाजवादी पार्टी स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को लेकर जनता के बीच जाएगी। पहले की तरह प्रसूताओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा फिर शुरू की जाएगी, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे ,इस के साथ ही छात्राओं को इंटर पास होने के बाद लैपटॉप, साइकिल दी जाएगी। महिलाओं की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। भाजपा सरकार में बंद किए सभी 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और प्राइवेट में फीस हाफ होगी! नि0 महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बताया कि इस मौके पर शिव बरन यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, तरजीत गौड़, गयादीन यादव, आशीष वर्मा, गुरूदयाल पासवान, सतीश वर्मा, सोनू, कोतवाल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गौड़, नक्षत्र पासवान, चुन्नू तिवारी,विजय कुमार रावत, महेश पासवान, राज प्रताप कोरी, हनुमान प्रताप पांडे, राम शंकर वर्मा, कृष्ण वर्मा, शैलेन्द्र तिवारी डब्बू ,नन्द कुमार यादव, कथा वाचक स्वर्ण दीप तिवारी, मनोज पांडे, संजय पांडे,श्याम नारायण, प्रमोद पांडे, ओंकार नाथ पांडे, अरुण वर्मा, धीरेन्द्र, बृजेश यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *